अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी ने मनाया योग का पर्व
नई दिल्ली, 21 जून 2025 - महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी ने आज सेक्टर 22 रोहिणी स्थित परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. नंद किशोर गर्ग ने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जो हमें अपने आप से जोड़ता है और हमें अपने जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी हमेशा से ही योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती आई है और आगे भी इस क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखेगी।
इस अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में माननीय ट्रस्टीज़, महानिदेशक, निदेशक, डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं सभी ने मिलकर योग किया और इस पर्व की महत्ता को समझा

